RSS:राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में मालवा प्रांत में बड़े बदलाव, कुलकर्णी मध्य क्षेत्र के नए प्रचारक
- RSS

- Apr 17, 2024
- 1 min read

नागपुर में आयोजित आरएसएस की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा में मध्य क्षेत्र और मालवा प्रांत के बारे में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए हैं। विमल गुप्ता अब मध्य भारत प्रांत के नए प्रांत प्रचारक बने हैं, जबकि वर्तमान में मालवा प्रांत के प्रांत प्रचार प्रमुख विनय दीक्षित को प्रज्ञा प्रवाह के संयोजक बनाया गया है। दीपक विस्पुते को अखिल भारतीय सह बौदि्धक प्रमुख नियुक्त किया गया है। उनके कार्यकाल में मध्य क्षेत्र में संघ का नेटवर्क मजबूत हुआ और शाखाएं बढ़ी हैं। स्वप्निल कुलकर्णी ने मध्य क्षेत्र के नए क्षेत्र प्रचारक के रूप में अपनी जिम्मेदारी संभाली हैं, जबकि राजमोहन मालवा प्रांत के नए प्रांत प्रचारक नियुक्त किए गए हैं। इसके साथ ही, विमल गुप्ता ने अपने पद से इंदौर में विभाग प्रचारक की जिम्मेदारी संभाली है।





_edited.png)



Comments